1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत में दुकानों और ठेलों पर सब्जी और फल बेचने को लेकर 7 दिन के लिए प्रतिबंध

सूरत में दुकानों और ठेलों पर सब्जी और फल बेचने को लेकर 7 दिन के लिए प्रतिबंध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 10:59 pm IST,  Updated : May 06, 2020 11:59 pm IST

गुजरात के अहमदाबाद के बाद सूरत में भी दुकानों और ठेलों पर सब्जी और फल बेचने ओर 7 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Coronavirus: 7-day ban on selling vegetables and fruits in Surat- India TV Hindi
Coronavirus: 7-day ban on selling vegetables and fruits in Surat Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद के बाद सूरत में भी दुकानों और ठेलों पर सब्जी और फल बेचने ओर 7 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 380 नये मामले सामने आये और 28 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब राज्य में इस महामारी के कुल मामले 6,625 हो गये हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 396 हो गयी हैं।

उन्होंने बताया कि जिन 28 मरीजों की एक दिन में मौत हुई उनमें 25 अहमदाबाद के थे। अहमदाबाद से राज्य में बुधवार को सर्वाधिक 291 नए मामले सामने आए। बुधवार को कोरोना वायरस महामारी के 119 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी, जिससे राज्य में अबतक 1,500 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गये हैं। राज्य में 4,729 लोग उपचाराधीन हैं, जिनमें से 26 मरीजों की हालत गंभीर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।