1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या 9,932 हुई, अभी तक 606 लोग की मौत

गुजरात में Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या 9,932 हुई, अभी तक 606 लोग की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 15, 2020 10:50 pm IST,  Updated : May 15, 2020 10:50 pm IST

गुजरात में कोविड-19 के 340 नए मामले आने के साथ ही शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,932 हो गई। 

गुजरात में Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या 9,932 हुई, अभी तक 606 लोग की मौत - India TV Hindi
गुजरात में Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या 9,932 हुई, अभी तक 606 लोग की मौत  Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद:  गुजरात में कोविड-19 के 340 नए मामले आने के साथ ही शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,932 हो गई। राज्य की प्रधान सचिव, स्वास्थ्य जयंती रवि ने बताया कि राज्य में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है।

उन्होने बताया कि शुक्रवार को 282 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अभी तक 4,035 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। कोविड-19 पर गुजरात की स्थिति हैं--- अभी तक कुल 9,932 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, 340 नए मामले आए हैं, संक्रमण से 606 लोग की मौत हुई है, 4,035 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 5,291 लोग का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक कोविड-19 के 1,27,859 नमूनों की जांच की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।