1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. डॉ. हर्षद पटेल बने गुजरात विद्यापीठ के 17वें वाइस चांसलर, जानिए कौन हैं

डॉ. हर्षद पटेल बने गुजरात विद्यापीठ के 17वें वाइस चांसलर, जानिए कौन हैं

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 07, 2024 09:54 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 09:55 pm IST

पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. हर्षद ए. पटेल ने एस.यू.जी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रोफेसर के रूप में अपना ऐकेडेमिक करियर शुरू किया। उन्होंने बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय में पीएचडी स्तर के सलाहकार के रूप में योगदान दिया है।

harshad patel- India TV Hindi
डॉ. हर्षद ए.पटेल Image Source : INDIA TV

गुजरात विद्यापीठ के वाइस चांसलर के रूप में डॉ. हर्षद ए.पटेल की नियुक्ति की गई है। गुजरात विद्यापीठ मंडल के मंत्री और विद्यापीठ के प्रबंधन बोर्ड में कार्यरत डॉ. हर्षद पटेल का पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान रहा है।

जानिए इनके बारे में-

भारतीय अध्यापक शिक्षा संस्थान के कुलाधिपति के रूप में कार्य करते हुए. डॉ हर्षद ए. पटेल चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के रूप में भी कार्यरत हैं। पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. हर्षद ए. पटेल ने एस.यू.जी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रोफेसर के रूप में अपना ऐकेडेमिक करियर शुरू किया।

उन्होंने बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय में पीएचडी स्तर के सलाहकार के रूप में, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के पत्राचार विभाग में सलाहकार के रूप में और गुजरात के विभिन्न कॉलेजों में सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।