1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. नशे में धुत युवकों का उत्पात, फिल्मी स्टाइल में लूटा होटल, मालिक को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

नशे में धुत युवकों का उत्पात, फिल्मी स्टाइल में लूटा होटल, मालिक को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना

 Published : Jul 30, 2026 12:58 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 01:02 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक होटल में जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। पहले होटल के बाहर रखी कुर्सियों में तोड़फोड़ होती है। इसके बाद अंदर जाकर भी शराबी युवक तोड़फोड़ करते हैं।

Hotel Clash- India TV Hindi
होटल में हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के पंचमहल हलोल में नशे में धुत युवकों ने हाईवे के होटल में जमकर उत्पात मचाया। आरोपी युवकों ने फिल्मी स्टाइल में लूटपाट की और मालिक को कुचलने की कोशिश की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चौंकाने वाली घटना हलोल नगर से सामने आई है, जहां बुधवार देर रात हाईवे पर एक होटल में खाने को लेकर नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 5 नशे में धुत युवक होटल में घुसे, लूटपाट की, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, हाईवे के होटल में खाने को लेकर युवकों और होटल मैनेजर के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद करीब 5 गुस्साए युवकों ने होटल में रखी टेबल और कुर्सियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शरारती युवकों ने होटल के बाहर खड़ी लॉरी को भी पलट दिया। इससे भी बाज नहीं आए युवकों ने दुकान के बिल से कैश और लैपटॉप लूट लिए। आरोपी युवक शराब के नशे में धुत थे और खाना खाने के दौरान उनका विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने होटल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। पहले बार रखी कुर्सियां तोड़ी गईं। इसके बाद अंदर जाकर लूटपाट और तोड़फोड़ हुई। एक वीडियो में आरोपी युवक बंद दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

होटल मैनेजर को कुचलने की कोशिश

होटल मालिक के मुताबिक, होटल में तोड़फोड़ करने के बाद युवक अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर आए और फिल्मी अंदाज में कार चलाकर होटल मैनेजर को मारने की कोशिश की। फिर, उन्होंने कार से बंदूक जैसा हथियार निकाला और उसे धमकाते हुए कहा, "अगर तुमने कुछ किया तो हम जल्द ही तुम्हारा होटल बंद कर देंगे।" होटल मालिक के मुताबिक, पता चला है कि ये युवक अहमदाबाद के 'जिलिया ग्रुप' के हैं।

पुलिस पर देरी करने के आरोप

युवकों का यह आतंक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। होटल मालिक का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को बुलाया गया था, लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। और पूरी घटना को लेकर इलाके में डर का माहौल है।

(पंचमहल से दक्षेष शाह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुस्कान से भी खतरनाक निकली जामनगर की पृथ्वी! पति को मारकर फैक्ट्री में 'दफन' रखा, 'ऑस्ट्रेलिया गया है' बोलकर 2 साल तक बनाती रही बेवकूफ

गुजरात में NIA कोर्ट ने 6 पाकिस्तानियों को दी 8 साल जेल की सजा, किस मामले में दोषी पाए गए पड़ोसी देश के लोग?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।