1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 2 दिन पहले मनाया बेटे का जन्मदिन, फिर घर में फंदे से लटका मिला पूरा परिवार, गुजरात में बुराड़ी जैसी घटना

2 दिन पहले मनाया बेटे का जन्मदिन, फिर घर में फंदे से लटका मिला पूरा परिवार, गुजरात में बुराड़ी जैसी घटना

 Published : Aug 07, 2024 07:30 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 08:27 am IST

गुजरात के मोरबी में दिल्ली के बुराड़ी जैसा मामला सामने आया है जहां पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। घर में दो दिन पहले धूमधाम से बेटे का जन्मदिन मनाया गया था और अब इतना बड़ा हादसा हो गया।

morbi mass suicide- India TV Hindi
मोरबी में एक परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या Image Source : FILE PHOTO

गुजरात के मोरबी में एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिस घर में दो दिन पहले तक खुशियां थी। परिवार अपने बेटे के जन्मदिन की खुशी मना रहा था लेकिन मंगलवार को सबकुछ बदल गया। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मोरबी एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

हार्डवेयर व्यापारी ने परिवार के साथ लगाई फांसी

मोरबी शहर के रावपर रोड पर चकिया हनुमान मंदिर के सामने वसंत प्लॉट में रहने वाले एक हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वालों की पहचान हरेश देवचंद कानाबार (57), उनकी पत्नी वर्षाबेन हरेशभाई कनाबर (55) और बेटा हर्ष हरेशभाई कनाबर (20) के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन इसमें कहा गया है कि परिवार की इस हरकत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

बेडरूम, लिविंग रूम और किचन में झूल रही थी लाशें

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि मृतक हरेशभाई की हार्डवेयर की दुकान थी और दो दिन पहले उनके बेटे हर्ष का जन्मदिन था। घर में धूमधाम से बेटे का जन्मदिन मनाया गया और अब इतना बड़ा हादसा हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे पहले हरीश के भाई ने तीनों लाशें बेडरूम, लिविंग रूम और किचन में देखी थीं। एक साथ तीनों की लाशें झूलती देख उनके पावों तले से जमीन खिसक गई थी। उन्होंने तुरंत आनन-फानन में पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि पहली बार देखने पर यह मामला आत्महत्या का जान पड़ता है लेकिन हम किसी भी अन्य तरह की संभावना होने की बात नकार नहीं रहे हैं। हम इस केस की जांच हर पहलू से करेंगे और पता लगाएंगे कि आखिर इन मौतों के पीछे क्या कारण है। एसपी राहुल त्रिपाठी ने कहा कि इन मौतों के पीछे का असल कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। इसकी जांच की जाएगी। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

मामूली अनदेखी और खेल खत्म! सर्प मित्र को किंग कोबरा ने काटा, मौत का LIVE वीडियो वायरल

माता-पिता ने अपने बेटे के खून से रंगे दोनों हाथ, शव जलाकर तालाब में फेंका; हैरान कर देगी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।