1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

गुजरात: तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

 Published : Mar 09, 2025 02:36 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 02:41 pm IST

गुजरात के साबरकांठा जिले में 2 बाइकों के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में तनाव फैला हुआ है।

Gujarat Accident- India TV Hindi
साबरकांठा जिले में बड़ा हादसा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

साबरकांठा: गुजरात के साबरकांठा जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा गुजरात-राजस्थान सीमा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर की वजह से हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

क्या है पूरा मामला?

खेरोज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिले के पोशिना तालुका के एक आदिवासी बहुल क्षेत्र में हुआ। अधिकारी ने कहा, 'दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।'

यह दुर्घटना गुजरात-राजस्थान सीमा पर एक गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। हादसे में जान गंवाने वाले लोग साबरकांठा और बनासकांठा जिलों के निवासी थे। इसने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

गुजरात के कच्छ में 21 फरवरी को हुआ था हादसा

इससे पहले 21 फरवरी को गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास हाईवे पर हुआ था। 

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, 'मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।' अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चला। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।