1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. प्रलोभन देकर 100 आदिवासियों को इस्लाम कबूल करवाया! लंदन निवासी व्यक्ति समेत 9 के खिलाफ FIR दर्ज

प्रलोभन देकर 100 आदिवासियों को इस्लाम कबूल करवाया! लंदन निवासी व्यक्ति समेत 9 के खिलाफ FIR दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2021 08:21 am IST,  Updated : Nov 16, 2021 08:27 am IST

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने कमजोर आर्थिक स्थिति और आदिवासी समुदाय के सदस्यों की निरक्षरता का फायदा उठाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया। उन्होंने कहा कि सभी नौ आरोपी स्थानीय निवासी हैं।

hindus converted to islam Vasava Hindu community Bharuch  प्रलोभन देकर 100 आदिवासियों को इस्लाम कबूल- India TV Hindi
Representational Image Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/ARAB__B

Highlights

  • पैसे देकर करवाया 100 से ज्यादा हिंदू आदिवासियों का धर्म परिवर्तन- आरोप
  • लंदन में रहने वाले एक व्यक्ति सहित नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
  • पीड़ितों में से एक व्यक्ति की शिकायत पर हुआ खुलासा

भरूच. गुजरात के भरूच जिले के एक गांव के आदिवासियों को विदेश में एकत्रित धन का इस्तेमाल कर कथित तौर पर धर्मांतरण के लिये प्रलोभन देने के आरोप में लंदन में रहने वाले एक व्यक्ति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आमोद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भरूच जिले के आमोद तालुका के कांकरिया गांव के ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक आदिवासियों को पैसे और अन्य प्रलोभन देकर उनका धर्म बदलने के लिए कहा गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने कमजोर आर्थिक स्थिति और आदिवासी समुदाय के सदस्यों की निरक्षरता का फायदा उठाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया।

उन्होंने कहा कि सभी नौ आरोपी स्थानीय निवासी हैं। एक आरोपी वर्तमान में लंदन में रह रहा है और उसकी पहचान फेफड़ावाला हाजी अब्दुल के रूप में हुई है, जिसने इस उद्देश्य के लिए विदेश से धन एकत्र किया था।

पुलिस ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) कानून के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश),153 (बी)(सी)(वैमनस्यता फैलाने की आशंका) और 506 (2)(आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।