1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद को अमित शाह का तोहफा, गृह मंत्री ने की 1000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत

अहमदाबाद को अमित शाह का तोहफा, गृह मंत्री ने की 1000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत

 Published : Aug 18, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Aug 18, 2024 02:02 pm IST

अमित शाह ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही अहमदाबाद के लोगों से खास अपील की है। शाह ने कहा कि पर्यावरण को लेकर शहर में ज्यादा पौधे लगाएं। आपके घर में जितने परिवार के सदस्य हैं, उतने पौधे लगाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- India TV Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Image Source : X/AMITSHAH

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में करीब 1,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य के लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने के लिए देशव्यापी पौधारोपण अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया। 

100 दिन में 30 लाख पौधे लगाने का संकल्प

पर्यावरण और ओजोन परत की रक्षा में पेड़ों के महत्व पर जोर देते हुए शाह ने कहा कि अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने आने वाली पीढ़ी के लिए 100 दिन में 30 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। वह इस अभियान से निकटता से जुड़े हुए हैं। 

अहमदाबाद के लोगों का क्या होगा योगदान? शाह ने पूछा

एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा, 'यह एक खूबसूरत अभियान है और यह बड़ी बात है कि एक नगर निगम 30 लाख पौधे लगाएगा। लेकिन मैं अहमदाबाद निवासियों से पूछना चाहता हूं कि आपका क्या योगदान होगा?'

अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर लगाएं पौधे

शाह ने कहा कि अहमदाबाद के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपनी आवासीय सोसायटी, आसपास की भूमि और अपने बच्चों के विद्यालयों में अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर पौधे लगाएं। गृह मंत्री ने अहमदाबाद में सीवर शोधन संयंत्र, आवासीय परियोजनाओं और स्मार्ट स्कूल समेत कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया एवं उनकी नींव भी रखी है। 

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।