1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. राहत की खबर, 46500 मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा भारतीय जहाज "नंदा देवी"

राहत की खबर, 46500 मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा भारतीय जहाज "नंदा देवी"

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 17, 2026 11:14 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 12:17 pm IST

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जहाज "नंदा देवी" 46500 मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट के पास मिड सी में पहुंचा है।

Nanda Devi- India TV Hindi
भारतीय जहाज "नंदा देवी" Image Source : REPORTER INPUT

गांधीनगर: देश में गैस की किल्लत के बीच राहत की खबर सामने आई है। भारतीय जहाज "नंदा देवी" 46500 मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इस वक्त नंदा देवी से एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

नंदा देवी जहाज LPG कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड सी में पहुंचा है। मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 46500 मीट्रिक टन LPG दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है। जब ये काम पूरा हो जाएगा तो LPG का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट में ऑफलोड किया जाएगा और आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड होगा।

डीपीए के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, आईआरएसएमई ने एमटी नंदा देवी के कप्तान और चालक दल से बातचीत करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए जहाज का दौरा भी किया है। 

शिवालिक का क्या है अपडेट?

इसके अलावा मुंद्रा पोर्ट पर खड़ा शिवालिक LPG कैरियर अब मुंद्रा में 12000 टन LPG का स्टॉक ऑफलोड करके वाडिनार मिड सी में जाएगा और शाम को बाकी का स्टॉक बीच समुद्र में दूसरी शिप में ट्रांसफर करेगा जो बाद में उस स्टॉक को दहेज पोर्ट पर और मैंगलोर के दो अलग-अलग टर्मिनल्स पर ऑफ लोड करेगा।

बता दें कि इससे पहले नंदा देवी जहाज के मुख्य अधिकारी ने बताया था कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और भारतीय जहाजरानी निगम द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की पहल की गई थी, जिसमें भारतीय और ईरानी नौसेनाओं ने आवश्यक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि ये एलपीजी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक संकट के इस दौर में भारत के लिए मददगार साबित होगी।

हालही में उन्होंने बताया था, "मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के इस अभियान में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पहल भारतीय मंत्रालय, भारतीय जहाजरानी निगम और भारतीय नौसेना तथा ईरानी नौसेना की सहायता से की गई थी। जहाज ने होर्मुज को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है और अब यह गुजरात के कांडला की ओर जा रहा है और वहां मीट्रिक टनों में एलपीजी की भारी मात्रा की आपूर्ति करेगा। इससे एलपीजी के वैश्विक संकट में मदद मिलेगी। हम भविष्य में भी एलपीजी की आपूर्ति जारी रखेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।