1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. VIDEO: समंदर किनारे दलदल में फंसी मर्सिडीज, स्टंटबाजी पड़ी भारी; पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार

VIDEO: समंदर किनारे दलदल में फंसी मर्सिडीज, स्टंटबाजी पड़ी भारी; पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 22, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 12:43 pm IST

सूरत में समुद्र किनारे स्टंट कर रहे युवक की मर्सिडीज कार दलदल में फंस गई। इसे बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

समंदर किनारे दलदल में फंसी कार।- India TV Hindi
समंदर किनारे दलदल में फंसी कार। Image Source : REPORTER INPUT

सूरत: गुजरात के सूरत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां समुद्र तट पर एक कार दलदल के बीच फंसी हुई नजर आई। बताया जा रहा है कि एक शख्स प्रतिबंधित क्षेत्र में अपनी मर्सिडीज कार लेकर चला गया। उसने यहां अपनी कार से स्टंटबाजी करनी शुरू कर दी। हालांकि समुद्र के किनारे दलदल होने की वजह से उसकी कार उसमें फंस गई। घटना के बाद चालक काफी देर तक परेशान रहा। उसने कार को बाहर निकालने की तमाम कोशिशें की, लेकिन सारी कोशिशें विफल रहीं। आखिरकार थक कर शख्स को क्रेन बुलानी पड़ी, जिसके बाद कार को बाहर निकाला गया। हालांकि पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 

स्टंट करने के दौरान फंसी कार

दरअसल, रविवार सुबह सूरत के डूमस बीच पर एक शख्स अपने परिवार के साथ लक्जरी मर्सिडीज कार लेकर पहुंचा था। कार सवार ने अपनी मर्सिडीज कार समुद्र तट पर दौड़ा दी और कार से स्टंट करने लगा। इसी दौरान कार समुद्र के दलदल में फंस गई। काफी मेहनत करने के बाद भी कार दलदल से बाहर नहीं निकल रही थी। चालक को समझ ही नहीं आ रहा था कि अब कार को दलदल से कैसे बाहर निकाले। फिलहाल चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने कार मालिक को किया गिरफ्तार

बता दें कि डूमस के समुद्र तट पर हैवी गाड़ी और कार ले जाना प्रतिबंधित है। पुलिस भी यहां नियमित गश्त लगाती है, फिर भी कार चालक सुबह-सुबह अपनी मर्सिडीज कार लेकर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद भी कार दलदल से बाहर नहीं निकली, तो कार मालिक ने क्रेन बुलाकर गाड़ी को दलदल से बाहर निकाला। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना और प्रतिबंधित विस्तार में गाड़ी चलाने के मामले में कार गिरफ्तार कर लिया। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।