1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Monsoon Alert: समुद्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, बंदरगाहों पर अलर्ट, मछुआरों को दी गई ये चेतावनी

Monsoon Alert: समुद्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, बंदरगाहों पर अलर्ट, मछुआरों को दी गई ये चेतावनी

 Reported By: Nirnay Kapoor
 Published : May 24, 2022 12:08 pm IST,  Updated : May 24, 2022 12:08 pm IST

आज मौसम में नमी बढ़ गई है और राजकोट, वेरावल, भुज, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। 

Monsoon Alert- India TV Hindi
Monsoon Alert Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • समुद्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
  • भरूच, दहेज, मगदल्ला और दमन बंदरगाहों पर अलर्ट जारी
  • मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई

Monsoon Alert: दक्षिण-पश्चिम में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अरब सागर में इसके घुसने के साथ ही समुद्र में इसका प्रभाव देखा जा रहा है। जोखो, मांडवी, मुंद्रा, न्यू कांडला, नवलखी, जामनगर, सलाया, पोरबंदर, मूल द्वारका, वेरावल, दीव, जाफराबाद, पिपावाव, भावनगर, अलंग में इसका प्रभाव है। भरूच, दहेज, मगदल्ला और दमन बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

आज मौसम में नमी बढ़ गई है और राजकोट, वेरावल, भुज, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। सौराष्ट्र में भावनगर और सुरेंद्रनगर को छोड़कर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया है। हालांकि गर्मी कुछ कम जरूर हुई है लेकिन उमस अभी भी है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून (Monsoon) की शुरुआत के बाद अब ये धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। केरल में मानसून 27 के आसपास आ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।