1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. विधायक दल से ही चुना जाएगा गुजरात का अगला मुख्यमंत्री, आदिवासी और OBC समुदाय से हो सकते हैं उप मुख्यमंत्री: सूत्र

विधायक दल से ही चुना जाएगा गुजरात का अगला मुख्यमंत्री, आदिवासी और OBC समुदाय से हो सकते हैं उप मुख्यमंत्री: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2021 12:35 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 01:51 pm IST

गुजरात में मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी के त्यागपत्र के बाद भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल का नेता आज नए मुख्यमंत्री का चुनाव करेगा।

विधायक दल से ही चुना...- India TV Hindi
विधायक दल से ही चुना जाएगा गुजरात का अगला मुख्यमंत्री, आदिवासी और OBC समुदाय से हो सकते हैं उप मुख्यमंत्री: सूत्र Image Source : TWITTER

अहमदाबाद: गुजरात में मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के त्यागपत्र के बाद भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल का नेता आज नए मुख्यमंत्री का चुनाव करेगा। लेकिन इस चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए गुजरात भाजपा के कई नेताओं के नाम पर चर्चा है। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली मुख्यमंत्री का नाम लगभग फाइनल हो चुका है लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री मोदी और उनके भरोसेमंद सहयोगियों के अलावा किसी को भी इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि सूत्रों ने यह साफ कर दिया है कि नया मुख्यमंत्री गुजरात भाजपा के नए विधायकों से ही चुना जाएगा।

अगर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायकों से गुजरात का नया मुख्यमंत्री नियुक्त होता है तो इन हालात में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरषोत्तम रुपाला तथा दीव के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल का नाम बाहर हो जाता है और मौजूदा विधायकों में जो चेहरे सबसे आगे हैं उनमें उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल तथा विधायक आरसी फलदू का नाम शामिल है।

सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक मुख्यमंत्री तथा दो उप मुख्यमंत्री का फार्मूला अपना सकती है और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक उप मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय तथा दूसरा उप मुख्यमंत्री ओबीसी समुदाय से हो सकता है।

इस  बीच भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर तथा प्रल्हाद जोशी गुजरात पहुंच गए हैं और 3 बजे होने वाली बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।