1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत: नदी किनारे मिला फिजियोथेरेपिस्ट का शव, सिर्फ 27 दिन पहले ही हुई थी शादी

सूरत: नदी किनारे मिला फिजियोथेरेपिस्ट का शव, सिर्फ 27 दिन पहले ही हुई थी शादी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 06, 2023 11:21 am IST,  Updated : Jan 06, 2023 11:21 am IST

मृतक फिजियोथेरेपिस्ट युवती की महज 27 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने कहा कि, हो सकता है कि उसने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उसकी मौत डूबने या किसी अन्य कारण से कैसे हुई।

Physiotherapist found dead- India TV Hindi
गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट मृत पाई गई Image Source : IANS

सूरत: सूरत पुलिस को बुधवार सुबह तापी नदी के किनारे से 25 वर्षीय एक फिजियोथेरेपिस्ट का शव मिला है। मृतक फिजियोथेरेपिस्ट युवती की महज 27 दिन पहले ही शादी हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त एल.बी. जाला ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह फोन आया कि नदी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है।

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने युवती की पहचान हेमांगिनी डेरिक पटेल के रूप में की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमआईएमईआर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि, हो सकता है कि उसने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उसकी मौत डूबने या किसी अन्य कारण से कैसे हुई।

परिजनों के मुताबिक, युवती मंगलवार दोपहर से लापता थी। उसके परिवार के सदस्यों ने रांदेर पुलिस स्टेशन को सूचित किया था कि हेमांगिनी का पता नहीं चल रहा है और वह लापता हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।