1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. भरूच के नाले में पहले दिन मिला कटा सिर, दूसरे दिन धड़ तो तीसरे दिन मिला हाथ

भरूच के नाले में पहले दिन मिला कटा सिर, दूसरे दिन धड़ तो तीसरे दिन मिला हाथ

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 31, 2025 11:36 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 11:36 pm IST

गुजरात के भरूच में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाले से एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है। घटना के अगले दिन पैर का घुटने के ऊपर का हिस्सा और उसके अगले दिन बायां हाथ बरामद किया गया।

अलग-अलग बरामद हुए शरीर के अंग।- India TV Hindi
अलग-अलग बरामद हुए शरीर के अंग। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

भरूच: गुजरात के भरूच शहर में एक व्यक्ति के शव के अलग-अलग टुकड़े एक नाले में मिले हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। पूरा मामला भोलाव औद्योगिक क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति का सिर और शरीर के अन्य अंग एक खुले नाले में मिले। वहीं ये घटना सामने आने के बाद पुलिस के लिए मृतक की पहचान करना एक चुनौती बन गया है। इसके अलावा इस मामले को सुलझाना भी पुलिस के लिए एक बड़ी एक चुनौती बन गई है। 

अलग-अलग दिन मिले शरीर के अंग

पूरे मामले को लेकर एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कटा हुआ सिर मिलने के बाद अगले दो दिन में शरीर के अन्य हिस्से प्लास्टिक की थैलियों में मिले हैं। उन्होंने बताया कि शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक सी के पटेल ने बताया कि कटा हुआ सिर खुले नाले में मिला, जबकि शरीर के अन्य हिस्से रविवार और सोमवार को मिले। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। 

प्लास्टिक की थैलियों में भरकर फेंका

सी के पटेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘शनिवार को एक व्यक्ति का सिर मिलने के बाद, रविवार को उसके पैर का घुटने के ऊपर का हिस्सा और उसका दाहिना हाथ कुछ दूरी पर (उसी नाले में) एक प्लास्टिक की थैली में मिले। सोमवार को उसी नाले से एक प्लास्टिक की थैली में कटा हुआ बायां हाथ मिला।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के साथ ही हत्या करने वालों की पहचान के लिए अलग-अलग टीम बनाई हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शव के अंगों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और शव के बाकी बचे अंगों की इलाके में तलाश शुरू कर दी है। हम अलग-अलग कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।’’ (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

होशियारपुर में SHO और ASI गिरफ्तार, 1.50 लाख की मांगी थी रिश्वत; बाप-बेटे को दी धमकी

कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।