1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद के स्कूल से हैरान करने वाला CCTV फुटेज आया सामने, भड़के छात्रा के अभिभावक ने टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

अहमदाबाद के स्कूल से हैरान करने वाला CCTV फुटेज आया सामने, भड़के छात्रा के अभिभावक ने टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 30, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 06:50 pm IST

अहमदाबाद के एक स्कूल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्रा के अभिभावक ने स्कूल शिक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सात टांके लगे हैं।

बेटी के अभिभावक ने स्कूल के टीचर पर चाकू से किया हमला- India TV Hindi
बेटी के अभिभावक ने स्कूल के टीचर पर चाकू से किया हमला

गुजरात के अहमदाबाद के रखियाल विस्तार स्थित नूतन भारती विद्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी बेटी का लिविंग सर्टिफिकेट (LC) लेने आए एक अभिभावक ने स्कूल शिक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में सात टांके लगे हैं।

टीचर पर भड़के अभिभावक

बताया जा रहा है कि अभिभावक अपनी बेटी का एलसी लेने स्कूल आए थे, तो शिक्षक ने उन्हें शुक्रवार को आने को कहा। इस पर अभिभावक भड़क गए। शुरुआती बहस के बाद अभिभावक ने पहले शिक्षक को थप्पड़ मारा और फिर अपनी जेब से चाकू निकालकर उनके सिर पर वार कर दिया।

अभिभावक के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अभिभावक, शिक्षक पर हमला करते हुए नजर आ रहा है। हमले के बाद घायल शिक्षक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि घाव काफी गहरा था और उसमें सात टांके लगाने पड़े। इस संबंध में घायल शिक्षक ने रखियाल थाने में अभिभावक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

साइबर धोखाधड़ी के 10 मामलों में 35 लोग गिरफ्तार 

एक अन्य खबर में, गुजरात के नवसारी जिले में साइबर धोखाधड़ी के 10 मामलों के सिलसिले में तीन राज्यों से 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नवसारी के पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि नवसारी पुलिस ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के 10 मामलों में 'ऑपरेशन साइबर स्टॉर्म' के तहत आरोपियों को पकड़ने के लिए एक एकीकृत जांच पद्धति का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को हाल ही में गुजरात के विभिन्न हिस्सों, राजस्थान के जयपुर और मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारियां मोबाइल लिंक, फर्जी फेसबुक आईडी, शेयर बाजार में निवेश और ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े मामलों में उनकी संलिप्तता के चलते की गई हैं।

ये भी पढ़ें-

तलाकशुदा के साथ लिव-इन में रह रही थी विधवा महिला, हत्या के बाद हुआ खुलासा; पार्टनर गिरफ्तार

CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हम हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं, उद्धव ठाकरे लिए 'पलटूराम' ही सही नाम है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।