1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 38 दिन बाद मिली पाटीदार समाज की नाबालिग बेटी, शादीशुदा युवक ने किया था 'कांड', पत्नी को भी भगाकर लाया था

38 दिन बाद मिली पाटीदार समाज की नाबालिग बेटी, शादीशुदा युवक ने किया था 'कांड', पत्नी को भी भगाकर लाया था

 Published : Jan 06, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 09:22 pm IST

सूरत के सरथाना क्षेत्र से पाटीदार समाज की 17 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई थी। अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद भी 35 दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

अपहरण करने वाले बदमाश...- India TV Hindi
अपहरण करने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस। Image Source : REPORTER INPUT

सूरत में पाटीदार समाज की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के 38 दिन बाद सूरत क्राइम ब्रांच ने बदमाश को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। बता दें कि सूरत के सरथाना क्षेत्र से पाटीदार समाज की 17 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई थी। अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद भी 35 दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इससे नाराज पाटीदार समाज के लोग परिवार के साथ सरथाना पुलिस थाना पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का घेराव किया और जल्द से जल्द लड़की को वापस लाने की गुहार लगाई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सूरत पुलिस आयुक्त ने मामला सूरत क्राइम ब्रांच को सौंपने का आदेश किया।

तीसरे दिन ही आरोपी को बोटाद से धरदबोचा

जैसे ही सूरत क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। जांच में तेजी आने लगी, क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग टीम बनाकर गुजरात के सौराष्ट्र के 5 जिलों में भेजी। टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर गुजरात के बोटाद के मांडवी गांव से आरोपी अरविंद पंचासरा को नाबालिग युवती के साथ हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उनके पास से बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है।

शादीशुदा आरोपी के हैं 2 बच्चे

आरोपी अरविंद की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आया। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वर्तमान में जो उसकी पत्नी है, वह उसको भी भगाकर लाया था और शादी की थी। शादीशुदा और दो बच्चों का बाप होने के बावजूद नाबालिग युवती का अपहरण किया था।

सूरत क्राइम ब्रांच ने आरोपी का जुलूस निकाला

सूरत क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूरत क्राइम ब्रांच ने आज उसी इलाके में ले जाकर आरोपी का जुलूस भी निकाला। उस वक्त पाटीदार समाज के युवा और महिलाएं सड़क पर आ गई थीं। पुलिस की कार्रवाई से खुश होकर लोगों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु: सिनेमा हॉल के लेडीज टॉयलेट में मिला हिडेन कैमरा, महिलाओं ने किया हंगामा; हिरासत में नाबालिग

दुल्हन को भगा ले गई सहेली, भाई को दी धमकी-इसकी शादी अगर... पूरी कहानी सुन चौंक गई पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।