1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के वडोदरा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत, सरकारी अस्तपाल में चल रहा था इलाज

गुजरात के वडोदरा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत, सरकारी अस्तपाल में चल रहा था इलाज

 Published : Jan 02, 2024 04:35 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 04:37 pm IST

गुजरात में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। यह मरीज पिछले कई दिनों से वरोदरा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI/REPRESENTATIVE

गुजरात में वडोदरा के एक सरकारी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 57 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ देवशी हेलैया ने बताया कि व्यक्ति एक निजी अस्पताल में एच1एन1 वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसे एसएसजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज़ की निजी अस्पताल में कई बीमारियों का इलाज किया जा रहा था तभी उसकी वहा जांच की गई थी।

पहले से थी कई बीमारी

डॉ देवशी हेलैया ने बताया कि उसे 31 दिसंबर को एसएसजी अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉ हेलैया ने बताया, “मरीज पिछले 10 वर्षों से ऑस्टिन रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग सहित कई बीमारियों से पीड़ित था। स्वाइन फ्लू, या एच1एन1 इन्फ्लूएंजा एक श्वसन संबंधी रोग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।