सूरत: सूरत में दिल को झकझोर करने वाली घटना सामने आई है। पिता ने दो बच्चों को ज़हर पिलाकर खुद भी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके सनसनी फैल गई। सवाल उठ रहा कि आखिर एक पिता को दो बच्चों की हत्या कर खुद खुदकुशी के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा।
सूरत के अठवालाइंस इलाके में जिला पंचायत के सरकारी क्वार्टर में कल्पेश सोलंकी अपने परिवार के साथ रहते है। कल्पेश सोलंकी सूरत के डिंडोली विस्तार में आई स्कूल में व्यायाम शिक्षक है। उनकी पत्नी जिला पंचायत में क्लर्क के तौर पर काम करती है। उनके दो बच्चे हैं। एक 8 साल का और एक दो साल का।
बच्चों के मुंह से निकल रहा था झाग
दोपहर में अल्पेश भाई को जब उनकी पत्नी ने फोन किया तो उन्होंने फोन उठाया नहीं तो पत्नी घर पर आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की भी आवाज नहीं आ रही थी। पत्नी ने अपने दूसरे परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सभी लोग चौक गए। अन्दर देखा तो दोनों बच्चे की बॉडी पड़ी थी और उनके मुंह से झाग निकल रही थी और अल्पेश भाई पंखे से लटके हुए थे। परिवार ने फौरन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और अल्पेश भाई को पंखे से नीचे उतारा गया।
अभी तक सुसाइड नहीं मिला
पुलिस ने देखा कि अल्पेश भाई की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और दोनों बच्चे भी मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। पुलिस ने घर में तलाशी शुरू की पर पुलिस को अबतक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को घर के अंदर से चूहे मारने की दवाई की खाली सीसी बरामद हुई है। एक ग्लास में सोडा भी मिली है।
पुलिस ने फौरन फोरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू करवाई। पुलिस ने तीनों की बॉडी को सरकारी अस्पताल भेज दिया है। सभी का वह फोरेंसिक पीएम कराया जाएगा। अब पुलिस पूरे घर की जांच में जुटी है कि कोई सुसाइड नोट मिल जाय तो जांच में आसानी होगी। पुलिस ने मृतक कल्पेश भाई का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस मोबाइल को भी जांच के लिए Fsl में भेजेगी जिसे आत्महत्या का सही कारण पता चले।
रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया, सूरत