1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Valsad News: सिंगर वैशाली बेन की मौत का कारण ऐक्सिडेंट नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Valsad News: सिंगर वैशाली बेन की मौत का कारण ऐक्सिडेंट नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 30, 2022 07:36 pm IST,  Updated : Aug 31, 2022 12:04 am IST

Valsad News: गुजरात के वलसाड़ में सोमवार दोपहर में वैशाली बेन नाम की एक युवती की डेड बॉडी एक बोलेनो कार में मिली थी।

Singer Vaishali Ben- India TV Hindi
Singer Vaishali Ben Image Source : INDIA TV

Valsad News: गुजरात के वलसाड़ में सोमवार दोपहर में वैशाली बेन नाम की एक युवती की डेड बॉडी एक बोलेनो कार में मिली थी। उस समय युवती की ऐक्सिडेंटल डेथ की FIR दर्ज की गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला है कि उसे गला दबाकर मारा गया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

नदी के किनारे कार में मिली थी सिंगर का लाश

बता दें कि सोमवार को वलसाड़ जिले के पारडी की पार नदी के किनारे एक कार में सिंगर वैशाली बेन बलसारा की लाश मिली थी। वलसाड़ की सिंगर वैशाली बेन अपनी दोस्त बबिता से पैसे लेने गई थी। उसका नंबर बंद आने पर छानबीन की गई थी और पुलिस से भी फरियाद की गई थी। 

पोस्टमॉर्टम में हुई हत्या की पुष्टि

कार में लाश मिलने के बाद पुलिस ने ऐक्सिडेंटल डेथ की FIR दर्ज की थी और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वैशाली के गले पर निशान थे और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर अब पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।