1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. शूटरों के टारगेट पर थे बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया, गुरुग्राम में एनकाउंटर के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार

शूटरों के टारगेट पर थे बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया, गुरुग्राम में एनकाउंटर के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 27, 2025 09:27 am IST,  Updated : Aug 27, 2025 10:07 am IST

शुरुआती जानकारी के मुताबिक STF और क्राइम ब्रांच गुरुग्राम को सूचना मिली थी की राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया अब बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले हैं।

encounter- India TV Hindi
गुरुग्राम में एनकाउंटर Image Source : REPORTER INPUT

गुड़गांव: बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद अब राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रची थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग भी कर लगी गई थी लेकिन एन वक्त पर STF और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद पांच शार्प शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गाय।

खुफिया सूचना पर एक्शन

शुरुआती जानकारी के मुताबिक STF और क्राइम ब्रांच गुरुग्राम को सूचना मिली थी की राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया अब बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले हैं।

गुरुग्राम-पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में एनकाउंटर

बस इसी सूचना पर गुरुग्राम STF और गुरुग्राम पुलिस की आधा दर्जन क्राइम यूनिट्स के तमाम अधिकारियों ने गुरुग्राम-पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में ट्रैप लगाया। यहां बिना नंबर की इन्वोआ पर शक होते ही जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की गई वैसे ही इनोवा में बैठे हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में चार बदमाशों को पैरों में गोली लगी जबकि एक अन्य को भी काबू कर लिया गया।

चार बदमाशों को लगी गोली

पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार सभी बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के शार्प शूटर है जिनकी पहचान झज्जर के रहने वाले विनोद पहलवान,सोनीपत के रहने वाले पदम उर्फ राजा,शुभम उर्फ काला,गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु में से 4 को गोलियां लगी है। घायल बदमाशों को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।