1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम
  4. गुरुग्राम: टोलकर्मी को 8 किमी. कार के बोनट पर घुमाया, इनोवा सहित दो गिरफ्तार

गुरुग्राम: टोलकर्मी को 8 किमी. कार के बोनट पर घुमाया, इनोवा सहित दो गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 07:07 am IST,  Updated : Apr 14, 2019 10:00 am IST

गुरुग्राम के एक टोल प्लाजा पर कार चालक की गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां के खिड़कीदौला टोल प्लाजा पर एक कार सवार ने टोल कर्मी को कार के बोनट पर 8 किमी. घुमाया।

Toll Plaza- India TV Hindi
Toll Plaza

गुरुग्राम में टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर शनिवार को कथित तौर मारपीट की गई और लगभग आठ किलोमीटर तक कार के बोनट पर बांधकर उसे घसीटा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12:40 बजे हुई, जब पीड़ित अशोक कुमार ने खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक इनोवा कार को रोकने की कोशिश की। 

डीसीपी राजेश सिंह ने कहा, "कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने टोल टैक्स चुकाए बिना भागने के चक्कर में अवरोधक को टक्कर मार दी।" उन्होंने कहा, "अशोक बूथ से बाहर आए और गुस्साए ड्राइवर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह बोनट पर गिर गए। इसके बाद ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।" पीड़ित ने अपने बयान में कहा कि उसने कार के वाइपर को पकड़कर खुद को बचाया। 

अधिकारी ने कहा, "आरोपी अशोक को मानेसर में लगभग आठ किलोमीटर दूर एक अलग स्थान पर ले गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उनमें से एक आरोपी सुमित सिंह ने पुलिस से संपर्क करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।" उन्होंने कहा, "पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दोषियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। gurugram से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा