1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दिल्ली से सटे इस शहर में उपद्रवियों ने तोड़ी बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा, इलाके में फैला तनाव, पुलिस टीम अलर्ट

दिल्ली से सटे इस शहर में उपद्रवियों ने तोड़ी बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा, इलाके में फैला तनाव, पुलिस टीम अलर्ट

 Published : Feb 23, 2025 10:52 am IST,  Updated : Feb 23, 2025 10:57 am IST

बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वह उपद्रवियों की पहचान कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर- India TV Hindi
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम जिले के कांकरोला गांव स्थित आंबेडकर कॉलोनी में कुछ उपद्रवियों ने संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

कई धाराओं में दर्ज की गई FIR

ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने खेड़की दौला थाने में भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, गुरुग्राम नगर निगम (MCG) के एक कर्मचारी ने शुक्रवार रात को क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी थी। इसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। 

आरोपियों की पहचान की जा रही है

ग्रामीणों ने शनिवार को एक पंचायत बुलाई और पुलिस को सूचित किया। खेड़की दौला पुलिस थाने के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा, ‘हम इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ 

घटना स्थल पर तैनात की गई पुलिस की टीम

वहीं, स्थानीय भीम सेना नेता सतपाल तंवर ने कहा कि अगर आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करेंगे। जिस जगह पर आंबेडक की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया है। वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

स्थानीय लोगों से हो रही पूछताछ

पुलिस की टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। मूर्ति तोड़े जाने की वजह भी तलाश रही है। साथ ही उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।