1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के इस जिले पर मेहरबान रहे BJP के दोनों सीएम, देखें 10 साल में क्या सब मिला

हरियाणा के इस जिले पर मेहरबान रहे BJP के दोनों सीएम, देखें 10 साल में क्या सब मिला

 Published : Aug 23, 2024 07:11 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 07:17 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 सालों से राज्य की सत्ता में बैठी भाजपा तीसरी बार भी जीत का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस अपनी जीत के दावे कर रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 Image Source : PTI

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख का ऐलान हो चुका है। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होंगे। वहीं, 4 अक्टूबर के दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव से पहले हम बात करेंगे हरियाणा के एक ऐसे जिले की जिसपर भाजपा के दोनों सीएम यानी पहले मनोहर लाल खट्टर और बाद में नायब सिंह सैनी दोनों ही मेहरबान रहे हैं। दोनों ही नेताओं की विधानसभा सीट भी यही रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करनाल की। आइए जानते हैं कि साढ़े नौ साल तक मनोहर लाल और उसके बाद नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में करनाल के लिए क्या कुछ किया गया है। 

सीएम सिटी बना करनाल

बीते 10 सालों से हरियाणा के करनाल जिले को सीएम सिटी का दर्जा मिला हुआ है। मनोहर लाल खट्टर भी यहीं से विधायक थे और नायब सिंह सैनी भी यहीं से विधायक बने। खट्टर अपने कार्यकाल में लगातार करनाल आते जाते रहते थे। वहीं, नायब सिंह सैनी ने भी राज्य के लिए हैप्पी कार्ड, ऑक्सीवन, पंचायतों के विकास की योजनाएं करनाल से ही लॉन्च की हैं। मतलब कहा जा सकता है कि दोनों ही सीएम ने चंडीगढ़ में रहकर भी करनाल के लोगों से करीबी बनाई रखी। 

करनाल में क्या विकास कार्य हुए?

हरियाणा के वर्तमान सीएम ने करनाल के लिए हाल ही में कोई बड़ी सौगातें तो नहीं दी हैं। हालांकि, उन्होंने जिले से जुड़ी करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल को अरबों की सौगात दी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से भी शहर का विकास हुआ है। सड़कों को चौड़ा किया गया है और पर्यटन स्थल भी बने हैं। अब तक हवाई सेवा तको करनाल तक नहीं पहुंची है लेकिन मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, बस अड्डा, इलेक्ट्रिक बसों आदि समेत कई सौगातें शहर को मिली हैं। जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल भी बना है। इसके साथ ही हॉकी स्टेडियम का निर्माण हुआ है और कर्ण सिंह स्टेडियम का विस्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट, अग्निवीर योजना और हरियाणा चुनाव, सभी मुद्दों पर खुलकर बोले भूपेंद्र हुड्डा

Exclusive: किस ओर जाएगा हरियाणा का जाट फैक्टर? 'बीजेपी या कांग्रेस' किसके साथ JJP, जानें हर सवाल पर दुष्यंत चौटाला का जवाब 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।