1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ 'गढ़ी सांपला-किलोई' में भाजपा कर पाएगी कमाल? जानें समीकरण

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ 'गढ़ी सांपला-किलोई' में भाजपा कर पाएगी कमाल? जानें समीकरण

 Published : Aug 30, 2024 10:43 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 02:53 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ 'गढ़ी सांपला-किलोई' बेहद हॉट सीट मानी जा रही है। आइए जानते हैं इस सीट के बारे में।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 गढ़ी सांपला-किलोई सीट। - India TV Hindi
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 गढ़ी सांपला-किलोई सीट। Image Source : INDIA TV

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूंका जा चुका है। हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक साथ 5 अक्टूबर 2024 को चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव का परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। हरियाणा में बीते कई विधानसभा चुनाव में गढ़ी सांपला-किलोई को सबसे हॉट विधानसभा सीटों में से एक माना जा रहा है। आपको बता दें कि ये सीट हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ मानी जाती है। आइए जानते हैं कि क्या है इस हॉट सीट का समीकरण।

क्या रहा है बीते चुनावों का परिणाम?

गढ़ी सांपला- किलोई विधानसभा सीट बीते कई चुनावों से भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अभेद्य किला बना हुआ है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के सतीश नांदल को  58 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं, 2014 में मोदी लहर में भी भूपेंद्र हुड्डा ये सीट बचाने में कामयाब रहे थे। 2009 में भी हुड्डा ने इस सीट पर चुनाव जीता था। इससे पहले वह 2005 में उपचुनाव लड़कर विजयी हुए थे। वह कुल 5 बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 

क्या है सीट का समीकरण?

गढ़ी सांपला- किलोई विधानसभा सीट रोहतक संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों में से एक है। इस विधानसभा सीट पर एससी वोटर्स की संख्या करीब 17 फीसदी है। गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्या करीब 2 लाख 5 हजार के करीब है। भाजपा की ओर से इस सीट पर कृष्णमूर्ति हुड्डा टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। वह पहले कांग्रेस में थे औक 1991 में ये सीट जीत चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।