1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को दिया ये चैलेंज

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को दिया ये चैलेंज

 Published : Jan 31, 2025 04:48 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 05:05 pm IST

देश की सबसे बड़ी शिक्षण संस्थान जाट शिक्षण संस्थान में किसान मसीहा सर चौधरी छोटूराम की 144 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की।

 मुख्यमंत्री नायब सैनी - India TV Hindi
मुख्यमंत्री नायब सैनी Image Source : INDIA TV

रोहतकः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को रोहतक में एक कार्यक्रम में शिरकत की। यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल को चैलेंज देते हुए कहा कि यमुना के हरियाणा के क्षेत्र व दिल्ली के क्षेत्र के जल केजरीवाल लैब में टेस्ट करवा लें। केजरीवाल ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह घटिया आरोप लगाया है।

एसटीपी प्लांट भी केजरीवाल साफ नहीं कर सकेः सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि दिल्ली के क्षेत्र में केजरीवाल ने यमुना की सफाई को लेकर कोई काम नहीं किया है। यमुना को तो साफ करने की दूर की बात दिल्ली के एसटीपी प्लांट को वह कम से कम साफ कर लेते। उनसे वह भी नहीं हुआ। अगर केजरीवाल एसटीपी को साफ कर लेते तो दिल्ली की जनता को साफ पानी तो मिल जाता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर बच नहीं सकते। हमारे पास पूरी रिपोर्ट है। 

उधर, मुख्यमंत्री सैनी दिल्ली के वजीराबाद में यमुना घाट पर पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में बोतल में यमुना का पानी भी देखा गया।

अनिल विज के सवाल पर बचते नजर आए

सीएम सैनी ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सवाल पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि अनिल विज हमारे नेता हैं। बता दें कि जाट शिक्षण संस्था में आयोजित चौधरी छोटू राम की 144 वीं जयंती के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करने पहुंचे थे।

सीएम सैनी ने कहा कि जाट शिक्षण संस्थान में हीरो ने देश में नाम रोशन किया शिक्षा और खेलो में नाम रोशन किया। जितने भी खेल में मेडल आते है हरियाणा के युवाओं का अहम रोल रहता है उनको हमने नौकरियों में आरक्षण देने का काम किया। 

 सीएम ने जाट शिक्षण संस्था के लिए घोषणाएं की

बेटी के लिए हॉस्टल बनाने के लिए एक अड़चन उसमें संस्था ने तीन करोड़ देने है अगर संस्था देती है दस करोड़ देने के लिए काम करेगी। जो भी मांगे है उनको पूरा करने काम करेंगे। पहला बजट फरवरी में आयेगा तो फिर बुलाएंगे हम यहां ओर बजट देने का काम करेंगे। मैं संस्था को 31 लाख देने की घोषणा करता हूं।

रिपोर्ट- सुनील कुमार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।