1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Hisar Election Result 2024: हिसार सीट से चुनाव जीतीं सावित्री जिंदल, भाजपा तीसरे नंबर पर

Hisar Election Result 2024: हिसार सीट से चुनाव जीतीं सावित्री जिंदल, भाजपा तीसरे नंबर पर

 Published : Oct 08, 2024 07:52 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 09:43 pm IST

हिसार विधानसभा सीट में बीजेपी से डॉक्टर कमल गुप्ता चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने यहां से रामनिवास रारा को चुनावी मैदान में उतारा थे। वहीं सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी थीं।

हिसार विधानसभा सीट का चुनावी परिणाम- India TV Hindi
हिसार विधानसभा सीट का चुनावी परिणाम Image Source : INDIA TV

हिसार: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती पूरी हो गई है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव हुए थे। हरियाणा की वीआईपी सीटों की बात करें तो हिसार सीट उनमें से एक है। हिसार सीट पर सभी की नजरें गड़ी हुई थीं। इस सीट पर जीत का सेहरा सावित्री जिंदल के सिर पर सजा है। उन्होंने निर्दलीय ही इस सीट पर जीत हासिल कर ली है।

किसे कितना वोट मिला?

हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल को कुल 49231 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राम निवास रारा रहे जिन्हें 30290 वोट मिले। सावित्री जिंदल ने ये चुनाव 18941 वोट से जीता। तीसरे नंबर पर भाजपा के कमल गुप्ता रहे जिन्हें 17385 वोट मिले। 

मुकाबला किसके बीच था?

हिसार सीट पर बीजेपी, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (JJP), इनेलो और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कई निर्दलयी उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी से डॉक्टर कमल गुप्ता, जेजेपी से रविंदर रवि आहूजा, कांग्रेस से रामनिवास रारा, इनेलो से श्याम लाल और आम आदमी पार्टी से संजय सतरोडिया उम्मीदवार हैं। 

2019 के विधानसभा का चुनावी परिणाम

2019 के चुनावी परिणाम में नजर डालें तो बीजेपी से डॉक्टर कमल गुप्ता ने चुनावी जीत दर्ज की थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर कमल गुप्ता को 49,675 वोट मिले थे। कमल गुप्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास रारा को हराया था। कांग्रेस उम्मीवाद रामनिवास रारा को 33,843 वोट मिले थे। जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार जितेंद्र मानव को 6,143 वोट मिले थे। बसपा से मंजू दहिया को 1,578 वोट मिले थे।

2014 के विधानसभा का चुनावी परिणाम

2014 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। बीजेपी से डॉक्टर कमल गुप्ता ने कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री जिंदल को हराया था। कमल गुप्ता को 42,285 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल को 28,639 वोट मिले थे। हजका से गौतम सरदाना को 28,476 वोट मिले थे। इनेलो से भीम महाजन को 5,329 वोट मिले थे।

2009 में कांग्रेस से सावित्री जिंदल ने दर्ज की जीत

2009 के विधानसभा चुनाव में हिसार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की थी। सावित्री जिंदल को 32,866 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार गौतम सरदाना रहे थे। गौतम सरदाना को 2009 विधानसभा चुनाव में 18,138 वोट मिले थे। हजका से रामनिवास राना को 14,437 वोट मिले थे। इनेलो से हनुमान अरेन को 6,527 वोट मिले थे। 2009 के विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी से रवि कुमार सैनी पांचवे पर रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।