1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. अयोध्या में राममंदिर की शोभा बढ़ाएंगी हरियाणा की स्वदेशी लड़ियां, देखें तस्वीरें

अयोध्या में राममंदिर की शोभा बढ़ाएंगी हरियाणा की स्वदेशी लड़ियां, देखें तस्वीरें

 Published : Jan 12, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 05:53 pm IST

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। रामजन्म भूमि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के करनाल के लोगों के योगदान के बाद यहां की स्वदेशी लड़ियों से भगवान राम की नगरी को सजाया जाएगा।

राम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां- India TV Hindi
राम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां Image Source : INDIA TV

करनालः 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देशवासी एक बार फिर दिवाली मनाएंगे। अयोध्या में होने वाले इस भव्य ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन के लिए जहं पूरे देश में तैयारी चल रही है वहीं करनाल भी श्री अछूता नहीं है। करनाल की सेवा भारती संस्था को अयोध्या में सजावट की सेवा मिली है । यहां से हजारों की संख्या में स्वदेशी लडि़या बना कर भेजी जा रही हैं जिनसे भगवान की नगरी और मंदिर की सजावट होगी।

इन लड़ियों से होगी मंदिर की सजावट

लड़ियां बनाने में जुटी महिलाओं में उत्साह के साथ खुशी है कि वे रामकाज कर रही हैं और उनकी बनाई हुई लड़ियों से अयोध्या की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। मंदिर के लिए तिरंगा लड़ी बनाई गई है। रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े ओमप्रकाश अत्रेजा ने बताया कि करनाल के रामभक्तों ने पहले भी योगदान दिया था और अब सजावट में अपनी सेवा देंगे जो कि बहुत खुशी की बात है।

राम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां
Image Source : INDIA TVराम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां

अयोध्या नगरी को भी सजाया जाएगा

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के करनाल के लोगों के योगदान के बाद यहां की स्वदेशी लड़ियों से भगवान राम की नगरी को सजाया जाएगा। इसके लिए करनाल में स्वदेशी लाड़ियां बनाई जा रही हैं। इन्हीं लड़ियों से भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी को सजाया जाएगा।

राम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां
Image Source : INDIA TVराम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां

सेवा भारती में महिलाएं बना रहीं है लड़ियां

सेवा भारती में महिलाओं द्वारा बनाई जा रही हजारों लड़ियां अयोध्या भेजी जायेगी। राम मंदिर में ये लड़ियां लगेंगी। दावा किया जा रहा है कि इन्हीं लड़ियों से राम मंदिर जगमग होगा। लड़ियां बनाने के लिए कई महिलाएं रोजाना काम कर रही हैं।

राम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां
Image Source : INDIA TVराम मंदिर की तैयार की जा रही लड़ियां

मजबूत हैं ये लड़ियां

इन लड़ियों की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरीके से स्वदेशी हैं और यह टिकाऊं और मजबूत हैं। बताया जा रहा है कि ये लड़ियां जल्दी खराब भी नहीं होंगी। राम काज में महिलाएं बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। 

(रिपोर्ट- अमित भटनागर, करनाल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।