1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS और तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें डिटेल्स

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS और तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें डिटेल्स

 Published : May 18, 2026 11:46 pm IST,  Updated : May 18, 2026 11:46 pm IST

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 IPS और एचपीएस के तीन अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सिबाश कविराजको गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Haryana, IPS transfer- India TV Hindi
हरियाणा आईपीएस ट्रांसफऱ Image Source : PTI,FACEBOOK.COM/POLICEHARY

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 और हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के तीन अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को भी बदला गया है।

सिबाश कविराज गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर

हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी सिबाश कविराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है जो विकास अरोड़ा की जगह लेंगे। जुलाई 2024 से इस पद पर कार्यरत अरोड़ा को अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पंचकूला के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी कविराज इससे पहले पंचकूला में पुलिस आयुक्त थे और साथ ही साइबर एवं राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। तबादले के आदेश हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने रविवार रात जारी किए। 

देखें लिस्ट

  • करनाल रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एम.रवि किरण को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एडीजीपी नियुक्त किया गया है। इस पद पर वह चारु बाली की जगह लेंगे। 
  • गुरुग्राम के भोंडसी स्थित भर्ती प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) के एडीजीपी का प्रभार भी संभाल रहीं बाली भोंडसी पुलिस परिसर के एडीजीपी के पद पर तैनात होंगी। 
  • हिसार रेंज के एडीजीपी के.के.राव को भोंडसी स्थित आरटीसी का एडीजीपी नियुक्त किया है। 
  • पंचकूला स्थित राज्य अपराध शाखा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राकेश कुमार आर्य को अपराध शाखा (मुख्यालय) का आईजीपी नियुक्त किया है। वह इस पद पर संजय कुमार की जगह लेंगे। 
  • पंचकूला स्थित सीआईडी (मुख्यालय) के आईजीपी अशोक कुमार को करनाल रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है, जहां वह एम.रवि किरण की जगह लेंगे।
  •  पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में कानून एवं व्यवस्था के पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया अब पंचकूला स्थित विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा करनाल के नेवल स्थित कमांडो के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात होंगे। 
  • पंचकूला स्थित पुलिस अधीक्षक (टेलीकॉम) सिद्धार्थ ढांडा को राज्य अपराध शाखा (मुख्यालय) के पद पर नियुक्त किया गया है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।