1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. मेट्रो स्टेशन से कूदकर जिस शख्स ने की आत्महत्या, उसकी पत्नी की इस हालत में मिली डेडबॉडी, पास में रो रहा था बच्चा

मेट्रो स्टेशन से कूदकर जिस शख्स ने की आत्महत्या, उसकी पत्नी की इस हालत में मिली डेडबॉडी, पास में रो रहा था बच्चा

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 01, 2024 06:14 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 06:20 pm IST

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित एक फ्लैट से एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। इसके बाद से गुरुग्राम पुलिस 23 वर्षीय महिला के पति की तलाश कर रही है। हालांकि, महिला के पति ने आज गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पति के संग लक्ष्मी शर्मा - India TV Hindi
पति के संग लक्ष्मी शर्मा

हरियाणा: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 इलाके में स्थित एक फ्लैट से एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। इसके बाद से गुरुग्राम पुलिस 23 वर्षीय महिला के पति की तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला और उसका दो साल का बच्चा नजदीक ही बैठा रो रहा था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस को शक है कि महिला का पति हत्या करने के बाद फरार हो गया है। 

छह महीने पहले फ्लैट में रहने आए थे

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम को घर बंद मिला और जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि महिला खून से लथपथ थी और उसका बच्चा शव के पास बैठा रो रहा था। पीड़िता लक्ष्मी शर्मा आगरा की मूल निवासी थीं और उसकी शादी गौरव शर्मा से हुई थी। पुलिस ने कहा कि दोनों लगभग छह महीने पहले इस फ्लैट में रहने आए थे। पुलिस को संदेह है कि हत्या एक दिन पहले हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) विकास कौशिक ने कहा कि हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और महिला के लापता पति को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर दी जान
Image Source : INDIATVपति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर दी जान

पति ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर दी जान

हालांकि, अब खबर ये भी सामने आई है कि महिला के पति ने गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर अपनी जान दे दी है। 30 वर्षीय गौरव शर्मा पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। पत्नी की हत्या रविवार को हत्या हुई थी। मृतक गौरव शर्मा मूल रूप आगरा का रहने वाला था। जो वर्तमान में डीएलएफ गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि यह कल अपनी पत्नी लक्ष्मी शर्मा की हत्या कर फरार चल रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।