1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Panchkula Election Result 2024 Live: चंद्र मोहन ने जीती पंचकूला की सीट, ज्ञान चंद गुप्ता को दी मात

Panchkula Election Result 2024 Live: चंद्र मोहन ने जीती पंचकूला की सीट, ज्ञान चंद गुप्ता को दी मात

 Published : Oct 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 07:38 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और पंचकूला विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन ने जीत दर्ज की है।

पंचकूला विधानसभा (हरियाणा)- India TV Hindi
पंचकूला विधानसभा (हरियाणा) Image Source : INDIA TV

पंचकूलाः हरियाणा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक पंचकूला सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। पंचकूला में कांग्रेस उम्मीदवार और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता ज्ञान चंद गुप्ता को करीबी मुकाबले में 1997 वोटों के अंतर से हरा दिया। चंद्र मोहन को 67397 वोट मिले जबकि ज्ञान चंद गुप्ता को 65400 लोगों ने अपना समर्थन दिया। विधानसभा का यह निर्वाचन क्षेत्र पंचकुला जिले के अंतर्गत आता है। पंचकूला पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का सीमावर्ती शहर है। चंडीगढ़ से यह 4 किमी दक्षिण-पूर्व और शिमला से 105 किमी दक्षिण-पश्चिम एवं अंबाला से 44 किमी और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 259 किमी  उत्तर-पूर्व में स्थित है। पंचकूला ग्रेटर चंडीगढ़ का हिस्सा है। 

कौन है प्रमुख उम्मीदवार

यहां से ज्ञान चंद गुप्ता (भाजपा) और चंद्र मोहन (कांग्रेस) की ओर से प्रमुख उम्मीदवार थे। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच माना जा रहा था। हालांकि कई अन्य उम्मीदवार भी यहां चुनाव मैदान में थे। 

राजनीति भूमि

2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस के चंद्र मोहन को 5633 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। पंचकुला विधानसभा क्षेत्र अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी ने  भारतीय जनता पार्टी की बंतो कटारिया को 90364 वोटों के अंतर से हराकर अंबाला लोकसभा (एमपी) सीट से पर जीत हासिल की थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी यहां भाजपा को जीत मिली थी। जबकि आईएनएलडी के कुलभूषण गोयल दूसरे व कांग्रेस के देवेंद्र कुमार बंसल तीसरे स्थान पर थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।