1. Hindi News
  2. भारत
  3. गुड न्यूज़
  4. Good News: कूड़ा चुनते-चुनते बना ब्रैंड एंबैसेडर

Good News: कूड़ा चुनते-चुनते बना ब्रैंड एंबैसेडर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2017 12:03 am IST,  Updated : Sep 21, 2017 12:03 am IST

17 साल का बिलाल अहमद डार कश्मीर के वुलर झील से कूड़ा-कचरा निकाल कर उसे साफ करता है। वुलर झील की सफाई अभियान में जुटे बिलाल को श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने अपना ब्रैंड एंबैसेडर नियुक्त किया है।

good news- India TV Hindi
good news

नई दिल्ली: 17 साल का बिलाल अहमद डार श्रीनगर के वुलर झील से कूड़ा-कचरा निकाल कर उसे साफ करता है। वुलर झील की सफाई अभियान में जुटे बिलाल को श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने अपना ब्रैंड एंबैसेडर नियुक्त किया है। बिलाल ने इंडिया टीवी संवाददाता को बताया कि वह वुलर झील में नहाने के लिए आया था लेकिन यहां की गंदगी देखकर उसे लगा कि इस झील को साफ करना जरूरी है। तभी से बिलाल इस झील की सफाई में जुट गया। झील में पड़े प्लास्टिक और अन्य कचरे को निकालने की जिम्मेदारी बिलाल ने अपने कंधों पर ले ली।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Good News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत