1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, 20 जवान शहीद

मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, 20 जवान शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2015 03:26 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 04:28 pm IST

इंफाल: मणिपुर के चांडेल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सेना की डोगरा रेजिमेंट के 20 जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य

मणिपुर में सेना के...- India TV Hindi
मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, 20 जवान शहीद

इंफाल: मणिपुर के चांडेल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया।

इस हमले में सेना की डोगरा रेजिमेंट के 20 जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य जवान घायल हुए हैं।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उग्रवादियों ने सबसे पहले काफिले के चार वाहनों पर रॉकेट चलित ग्रेनेड से हमला किया।

सेना का यह काफिला चांडेल से इंफाल की ओर जा रहा था। इस हमले में शहीद हुए ज्यादातर जवानों के शव जले हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत