साल 2015 का आख़िरी महीना चल रहा है जिसके ख़त्म होते ही एक नया साल शुरु हो जाएगा। ये देखना बहुत दिलचस्प होता है कि बीते साल में क्या-क्या हुआ क्योंकि तभी हमें पता चलता है कि हमने शुरुआत कहां से की थी और किस तरफ जा रहे हैं।
इंटरनेट के ज़माने में लोग अब सोशल मीडिया पर बिना कुछ कहे भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर देते हैं यानी वे लेते हैं इमोजी का सहारा और बिना कुछ लिखे बहुत कुछ कह जाते हैं। सोशल मीडिया ट्वीटर पर इमोजी का ख़ूब इस्तेमाल हुआ जिससे पता चलता है कि इमोजी कितना लोकप्रिय है। हम यहां आपको 2015 के 10 सबसे लोकप्रिय इमोजी के बारे में बताने जा रहे हैं और ये भी बता रहे हैं कि उनका मतलब क्या है।

10. फ़ायर
फ़ायर इमोजी का इस्तेमाल किसी सुपर सेक्सी चीज़, मधुर या किसी शानदार चीज़ को व्यक्त करने के लिये किया जाता है। आपका लिबास फ़ायर हो सकता है, आपके भवें तक फ़ायर हो सकती हैं।

9. ताली बजाते हाथ
लगता है लोगों ने 2015 में दूसरों के लिये ख़ूब तालियां बजाईं हैं तबी तो ये इमोजी लोकप्रियता में 9वें स्थान पर है।

8. चेहरे से निकलता किस
चेहरे से निकलता किस वाला इमोजी 8वें नंबर पर है। वजह साफ है हर कोई किस देना और लेना चाहता है।

7. चमक
इसकी लोकप्रियता को देखकर बैरानी तो होती है लेकिन ये इमोजी है बहुत काम का। मुस्कान, नयी कार और न जाने कितने ऐसी चीज़ें है जहां ये इमोजी एकदम फिट बैठता है।

6. झूमते दिल
झूमते दिल इमोजी में दो जुड़े दिल नज़र आते हैं जो दर्शाता है कि दो प्रेमी दिल से जुड़े हुए हैं।

5. क्लासिक रेड हार्ट
इस इमोजी का तब इस्तेमाल किया जाता है जब आप किसी को अपने प्यार की गहराई दिखाना चाहते हैं या दोस्त का आभार मानना चाहते हैं।

4. मुस्कुराती आंखों के साथ मुस्कुराता चेहरा
इसे देखकर कम से कम ये तो कहा जा सकता है कि साल 2015 इतना भी बुरा नहीं रहा।

3. आंसू से गीला चेहरा
इसे ज़रा कुरेदने से पता चलेगा कि 2015 वाक़ई बहुत अच्छा नहीं रहा।

2. मुस्कुराते चेहरे पर दिल की आंखें
ये भले ही लोकप्रियता में नंबर दो पर रहा हो लेकिन हमने इसे कुछ नहीं तो 100 बार इस्तेमाल किया होगा।

1. चेहरे पर ख़ुशी के आंसू
ये है 2015 का सबसे लोकप्रिय नंबर एक इमोजी। ये इतना प्यारा है कि आप इसे प्यार किये बग़ैर रह ही नहीं सकते। इसके चेहरे पर वो भाव है जब आप ख़शी में हंसना भी चाहते हैं और रोना भी।