1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'हवा में उड़ेगी आपकी अपनी गाड़ी', फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टम्टा ने बताया फ्यूचर प्लान

'हवा में उड़ेगी आपकी अपनी गाड़ी', फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टम्टा ने बताया फ्यूचर प्लान

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 08, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 08:11 pm IST

फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप की सफल टेस्टिंग पर इनोवेटर रवि टम्टा ने कहा कि उनका सपना पर्सनल स्काई मोबिलिटी को फ्यूचर बनाना है। जानें रवि टम्टा ने उड़ने वाली कार के भविष्य पर और क्या-क्या कहा।

hapida skynex flying vehicle- India TV Hindi
फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप की सफल टेस्टिंग पर रवि टम्टा का बड़ा बयान। Image Source : ANI

अल्मोड़ा: क्या आपने कभी सोचा है कि आप उड़कर भी अपने दफ्तर या बाजार जा सकते हैं। अगर हां तो भविष्य में जल्द ही ऐसा सच हो सकता है। दरअसल, हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर रवि टम्टा ने HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप की सफल टेस्टिंग कर ली है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रवि टम्टा फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप में बैठकर उसको उड़ाते हुए दिख रहे हैं। रवि टम्टा का कहना है कि पर्सनल स्काई मोबिलिटी को फ्यूचर बनाना उनका सपना है।

स्काई मोबिलिटी को बढ़ावा देना चाहते हैं रवि टम्टा

बता दें कि HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक क्राफ्ट है। यह पर्सनल स्काई मोबिलिटी के लिए मॉडिफाइड ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करता है। रवि टम्टा ने बताया कि मैंने फ्लाइंग व्हीकल बनाया है। इसका उद्देश्य पर्सनल मोबिलिटी को स्काई मोबिलिटी के जरिए बढ़ावा देना है। इसे फ्यूचर में आगे लाना है। हमने हर जनरेशन में एक बड़ा बदलाव देखा है। मानव सभ्यता में जैसे पहले ट्रांसपोर्टेशन जानवरों के जरिए होता था। फिर गाड़ी और रेल आई। एयरक्राफ्ट भी बने।

एयरक्राफ्ट के मौजूदा फ्लाइंग सिस्टम काफी महंगे हैं। हर जगह उपलब्ध भी नहीं है। मैं उसका एक अल्टरनेट सिस्टम लाना चाह रहा हूं, जिसके जरिए आप घर से वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग करके मेडिकल इमरजेंसी या कहीं और भी जाना चाहें तो उस वक्त उसका इस्तेमाल कर सकें: रवि टम्टा

बढ़ाई जा सकती है फ्लाइंग व्हीकल के दूरी कवर करने की क्षमता

रवि टम्टा ने ये भी बताया कि वह पर्सनल स्काई मोबिलिटी को फ्यूचर बनाना चाहते हैं। जब रवि टम्टा से पूछा गया कि ये फ्लाइंग व्हीकल कितनी दूरी कवर कर सकता है तो उन्होंने कहा कि इसके दूरी कवर करने की ऐसी कोई सीमा नहीं है। जरूरत पड़ने पर उसे बढ़ाया जा सकता है। इसकी चार्जिंग को भी बढ़ाया जा सकता है। इसको बनाने में मुझे एक साल लग गया है।

परमिशन को लेकर सरकार और DGCA से चल रही है बात

जब उनसे पूछा गया कि परिवार ने किस तरह सहयोग किया तो फ्लाइंग व्हीकल ने कहा कि परिवार ने हमेशा सहयोग किया है। मैंने कई प्रोजेक्ट बनाए हैं। उन सभी में परिवार का बहुत सपोर्ट मिला। वहीं, DGCA और सरकार से परमिशन की बात पर रवि टम्टा ने कहा कि इस बारे में हमारी बात हो रही है। प्रशासन भी इसको लेकर लगा हुआ है। जान लें कि इनोवेटर रवि टम्टा को उनकी इस सफलता पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बधाई दे चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि हमारे युवाओं में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें- इन लड़कों जैसी बेवकूफी आप कभी मत करना, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत