1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लातूर: सूखे के बीच मंत्री के लिए बने हैलीपेड पर बहाया हजारों लीटर पानी

लातूर: सूखे के बीच मंत्री के लिए बने हैलीपेड पर बहाया हजारों लीटर पानी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2016 10:57 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 10:59 pm IST

मुंबई: महराष्ट्र के कई हिस्सों में जहां पानी की कमी का गंभीर संकट बना हुआ है, वहीं एक हवाईअड्डे के पास के गांव में अस्थाई हैलीपेड बनाने के लिए हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल किया

latur- India TV Hindi
latur Image Source : PTI

मुंबई: महराष्ट्र के कई हिस्सों में जहां पानी की कमी का गंभीर संकट बना हुआ है, वहीं एक हवाईअड्डे के पास के गांव में अस्थाई हैलीपेड बनाने के लिए हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया जिस पर राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से लातूर जिले में सूखे के हालात की समीक्षा करने के लिए उतरे।

स्थानीय अधिकारियों ने बेलकुंड गांव में हेलीपैड के लिए 10,000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जहां मंत्री आज सूखे के हालात और पानी की कमी से निपटने के कदमों की समीक्षा के लिए दौरा किया। बेलकुंड लातूर से महज 40 किलोमीटर दूर है।

जब लातूर में रेल वैगनों से पानी पहुंचाया जा रहा हो, ऐसे में पानी की इस तरह बर्बादी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता खड़से ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। विपक्षी राकांपा ने पानी के इस तरह के इस्तेमाल को भाजपा नीत सरकार का सत्ता का अहंकार बताया।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि घटना दिखाती है कि सरकार सूखे पर गंभीर नहीं है और सत्ता के कारण अहंकारी हो गयी है। उन्होंने कहा, ‘मंत्री लातूर में उतर सकते थे जहां ठीकठाक हवाईअड्डा है और फिर कुछ मिनट में सड़क रास्ते से गांव जा सकते थे। लेकिन खड़से सूखा प्रभावित इलाके में लोगों को अपमानित करना चाहते थे जो पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत