राष्ट्रीय खबरें-
कांग्रेस ने पूछा सवाल विजय माल्या ने देश कैसे छोड़ा?
उद्योगपति विजय माल्या के देश छोड़ कर जाने के पीछे आपराधिक षड्यंत्र होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में सरकार को एक पक्ष बनाया जाना चाहिए जबकि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मुख्य विपक्षी दल पर पलटवार करते हुए कहा कि माल्या को ऋण सुविधाएं संप्रग सरकार के शासनकाल में दी गईं थीं। आगे पढ़ें
‘इशरत केस से जुड़े कई दस्तावेज गायब, पिछली सरकार में हुई गड़बड़ी'
लोकसभा में आज इशरत जहां मुठभेड़ मामले में दायर हलफनामों पर बोलते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन इशरत जहां केस की जांच में फ्लिप फ्लॉप हुआ है। आगे पढ़ें
पाकिस्तान और चीन से एकसाथ युद्ध की स्थिति में पर्याप्त संख्या में युद्धक विमान नहीं: वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को कहा कि उसकी कम होती ताकत को देखते हुए पाकिस्तान और चीन से एकसाथ युद्ध की स्थिति में दो मोर्चे पर हवाई सैन्य अभियान को ‘पूरी तरह क्रिन्यान्वित करने’ के लिए उसके पास पर्याप्त संख्या में युद्धक विमान नहीं है। उसने 36 राफेल विमानों के अतिरिक्त पांचवीं पीढ़ी के और युद्धक विमानों की मांग की है क्योंकि इसकी जरूरत है। वायुसेना की ओर से यह खुलासा उस वक्त किया गया है जब उसकी स्क्वाड्रन की क्षमता 33 हो गई, जबकि इसी स्वीकृत क्षमता 42 विमानों की है।
Really Good for Home Buyers: बिल्डर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, राज्य सभा में पास हुआ रियल एस्टेट बिल
घर खरीदारों के लिए अच्छी खबर और बिल्डर्स के लिए बुरी खबर आई है। रियल एस्टेट सेक्टर को रेगूलेट करने, सेक्टर में पारदर्शिता लाने और घर खरीदारों के हितों की रक्षा करने वाला रियल एस्टेट (रेगूलेशन एंड डेवलपमेंट) बिल, 2015 गुरुवार को राज्य सभा में पास हो गया। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
अपने ड्राइवर को राष्ट्रपति बना म्यांमार को चलाएंगी सू की
नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की पार्टी ने आज उनके पूर्व ड्राइवर एवं करीबी सहयोगी को म्यांमार के अगले राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है। आपको बता दें कि म्यांमार में राष्ट्रपति को चुनने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए चुनाव में सू की की पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई थी। आगे पढ़ें
अमेरिका को उत्तर कोरिया का जबाव, पूर्वी सागर में दागी बैलिस्टिक मिसाइलें
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्याभ्यास और स्वयं पर लगे कड़े प्रतिबंधों के विरोध में पूर्वी सागर में छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी 'योनहाप' ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया के पश्चिमी क्षेत्र में उत्तर हवांग्हे प्रांत से सुबह 5.20 बजे छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। ऐसा माना जा रहा है कि ये मिसाइलें स्कड मिसाइलें हैं।
बिजनेस की खबरें-
Double Benefit: शेयर बाजार में निवेश करने वालों की चांदी, हीरो मोटोकॉर्प देगी प्रति शेयर 40 रुपए का डिविडेंड
शेयर बाजार में निवेेश करने वालों की चांदी होने वाली है। शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों ने डिविडेंड देने की घोषणा करना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए प्रति शेयर 40 रुपए का डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज हुई बैठक में 2,000 फीसदी की दर से डिविडेंड देने का फैसला लिया गया। इसके तहत 2 रुपए मूल्य वाले शेयर के लिए कंपनी प्रति शेयर 40 रुपए का डिविडेंड देगी। आगे पढ़ें
इंफोसिस के को-फाउंडर गोपालकृष्णन और शिबूलाल ने बेची हिस्सेदारी, 75 लाख शेयर बेचकर जुटाए 862 करोड़ रुपए
प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के अरबपति को-फाउंडर एस गोपालकृष्णन और एसडी शिबूलाल व उनके पारिवारिक सदस्यों ने गुरुवार को 862 करोड़ रुपए मूल्य के 75 लाख इक्विटी शेयर एक्सचेंज पर बेचे हैं। गोपालकृष्णन और शिबूलाल ने बताया कि शेयरों की यह बिक्री सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिये की गई है, जो शेयरों की बिक्री के लिए सोल ब्रोकर है। दोनों को-फाउंडर ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि सभी खरीदारों को यह शेयर औसत 1149.45 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर बेचे गए हैं। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
काला हिरण मामला: सलमान बोले, ‘मैं बेगुनाह, मुझे फंसाया गया’
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान गुरुवार सुबह अवैध हथियार रखने के मामले में जोधपुर अदालत में पेश हुए। फिलहाल सलमान का बयान दर्ज करा लिया गया है और 4 अप्रैल तक के लिए अगली सुनवाई टाल दी गई है। सलमान के वकील का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से इस मामले में फसाया जा रहा है। आगे पढ़ें
कपिल की बीवी ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
World T20: शुक्रवार को रवाना हो सकती है पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप में शामिल होने के लिए शुक्रवार को भारत रवाना हो सकती है। पाकिस्तान के चैनल जिओ टीवी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान का मैच धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टीम को भारत जाने की इजाजत दे सकता है। आगे पढ़ें
टिकटों का मुद्दा समस्या है, चुनौती के लिए तैयार: गांगुली
बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित किए जाने पर खुशी जताई है। आगे पढ़ें