1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल में बस हादसा 11 मरे

बंगाल में बस हादसा 11 मरे

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2015 01:04 pm IST,  Updated : Apr 10, 2015 01:04 pm IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से उसमें सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 30 अन्य यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया

- India TV Hindi

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से उसमें सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 30 अन्य यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बर्दवान-कटवा रोड पर 70 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "अब तक 11 लोग मारे गए हैं। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायल हुए 30 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

अधिकारी ने बताया, "बस नदिया जिले के मायापुर से आ रही थी। हादसा बस की रफ्तार तेज होने की वजह से हुआ।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत