इन 11 बच्चो को 4 शेरनियों ने मिलकर जन्म दिया है जिसमे 3 शेरनियों ने 3-3 बच्चो को और एक शेरनी ने 2 बच्चो को जन्म दिया है। पिछले 15 दिनों में गीर के पारजिया, खुतली, पांचाली और दुधाडा इलाके में इन बच्चो का जन्म हुआ है। इस इलाके में टीपु और मौलाना नाम के दो शेरो का साम्राज्य था जिसके बाद संदीपन और मनदीपन नाम के दो शेरो का साम्राज्य स्थापित हुआ। बाद में समय के चलते राम और श्याम नाम के दो शेरो ने ढाई साल तक अपना साम्राज्य जमाया जिसके बाद पिछले 8 महीने से इस ग्रुप का बोलबाला है जो अपना साम्राज्य ज़माने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अगली स्लाइड में देखे शेरों के नए जन्में बच्चों की तस्वीरें-