1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: गिर के जंगलों में 11 शेरों के शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश

गुजरात: गिर के जंगलों में 11 शेरों के शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2018 11:40 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 11:40 pm IST

गुजरात के गिर वन में 11 शेरों के शव मिले हैं जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। 

Gir Lions- India TV Hindi
Gir Lions

राजकोट: गुजरात के गिर वन में 11 शेरों के शव मिले हैं जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सभी मृत शेर पिछले कुछ दिनों में गिर (पूर्वी) मंडल मुख्यत: दालखनिया रेंज में मिले हैं। उप वन्य संरक्षक, गिर (पूर्वी) पी. पुरुषोत्तम ने कहा, ‘‘हमें गिर पूर्वी वन्य रेंज से 11 शेरों के शव मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि प्रशासनिक उद्देश्य से गिर वन को पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में बांटा गया है। 

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक शेरनी का शव बुधवार को अमरेली जिले के राजुला के पास वन से बरामद किया गया तथा तीन अन्य शेर उसी दिन दालखनिया रेंज में मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सात और शेरों के शव बरामद किए गए हैं। 

वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच प्रधान मुख्य वन्य संरक्षक द्वारा की जाएगी। गुप्ता ने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना से पता चला है कि आपस में लड़ने के कारण आठ शेरों की मौत हुई। शेष तीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत