1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के आणंद में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 10 घायल

गुजरात के आणंद में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 10 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2019 08:32 pm IST,  Updated : May 21, 2019 08:32 pm IST

गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार को तेल के टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

11 people killed in Massive road accident in anand of Gujarat- India TV Hindi
11 people killed in Massive road accident in anand of Gujarat

आणंद: गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार को तेल के टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग पिकअप वाहन में सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकलाव तहसील में गंभीरा गांव के नजदीक राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों में अधिकतर फैक्टरी के मजदूर थे जो काम करने के बाद वडोदरा जिले में पडरा से बोरसाड तहसील के सरोल गांव वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते दम तोड़ दिया और दो अन्य लोगों की वड़ोदरा में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिकअप वाहन 22 लोगों को लेकर जा रहा था। घायलों को वडोदरा और बोरसाड में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर का चालक फरार हो गया। आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत