1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 12 माओवादी

झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 12 माओवादी

 Written By: Agency
 Published : Jun 09, 2015 09:50 am IST,  Updated : Jun 09, 2015 09:50 am IST

झारखंड : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कल देर रात 12 माओवादी मारे गए। पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने कहा, ‘‘मुठभेड़ रांची से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित

झारखंड में पुलिस...- India TV Hindi
झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 12 माओवादी

झारखंड : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कल देर रात 12 माओवादी मारे गए। पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने कहा, ‘‘मुठभेड़ रांची से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बकोरिया गांव में हुई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

’अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक :ऑपरेशन: एस एन प्रधान ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह मुठभेड़ रात लगभग एक बजे हुई।

माओवादियों के इस जिले में जाने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कोबरा बटालियन और जिला पुलिस मौके पर रवाना हुई।

प्रधान ने कहा कि सुरक्षा जवानों को देखकर माओवादी वाहन से उतर आए और उन्होंने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में 12 माओवादी मार गिराए गए।

प्रधान ने कहा कि माओवादी दो वाहनों में सवार थे. एक वाहन को नक्सली भगाकर ले गए जबकि दूसरे वाहन से उतरकर उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह भाकपा :माओवादी: के ‘जोनल कमांडर’ आर के उर्फ डॉक्टर का दस्ता था।

मौके से आठ हथियार बरामद किए गए हैं। पिछले साल 20 अप्रैल को माओवादियों ने दुमका में पुलिस के वाहन पर उस समय हमला बोला था, जब पुलिस दल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को पूरा करके लौट रहा था। उस घटना में छह पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग माओवादियों के हाथों मारे गए थे। उसके बाद से यह झारखंड में पहली बड़ी घटना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत