1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में स्कूल बस में करंट से 12 बच्चे और एक महिला झुलसी

राजस्थान में स्कूल बस में करंट से 12 बच्चे और एक महिला झुलसी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2015 02:43 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 02:43 pm IST

धौलपुर: राजस्थान में आज एक निजी स्कूल बस में करंट आने से बारह स्कूली बच्चे और एक गर्भवती महिला झुलस गयी। यह हादसा धौलपुर जिले के बसेडी थाना इलाके में भगवानसिंह का पुरा गांव के

राजस्थान में स्कूल बस...- India TV Hindi
राजस्थान में स्कूल बस में करंट से 12 बच्चे और एक महिला झुलसी

धौलपुर: राजस्थान में आज एक निजी स्कूल बस में करंट आने से बारह स्कूली बच्चे और एक गर्भवती महिला झुलस गयी। यह हादसा धौलपुर जिले के बसेडी थाना इलाके में भगवानसिंह का पुरा गांव के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार सन ब्राइट स्कूल की बस बच्चों को लेकर जब स्कूल जा रही थी तो उसी समय यह हादसा हुआ।

 
उन्होंने बताया कि बस मोड़ काटते समय सड़क किनारे झूल रहे बिजली के तार के संपर्क में आयी जिससे बस में करंट आ गया। उन्होंने बताया कि झुलसे बच्चों और महिला को बसेडी के अस्पताल ले जाया गया है जहां से कुछ बच्चों को धौलपुर भेजा गया है।
 
पुलिस के अनुसार झुलसे बच्चों की आयु पांच से तेरह साल के बीच है। आला अधिकारी मौके पर पंहुच गये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत