1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: हाथिनी कुंड बैराज से 13433 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, खतरे के निशान के करीब पहुंची य​मुना

दिल्ली: हाथिनी कुंड बैराज से 13433 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, खतरे के निशान के करीब पहुंची य​मुना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2020 10:02 am IST,  Updated : Aug 26, 2020 10:02 am IST

दिल्ली में यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे हाथिनी कुंड बैराज से 13433 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

Delhi Yamuna- India TV Hindi
Delhi Yamuna Image Source : FILE

दिल्ली में यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे हाथिनी कुंड बैराज से 13433 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे य​मुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। दिल्ली के ओल्ड यमुना ब्रिज में यमुना नदी का जल स्तर 203.78 मीटर दर्ज किया गया है। 

बता दें कि सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड कुंड बैराज से 7,418 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड (क्यूसेक) की दर से पानी छोड़ा गया था। बैराज से दिल्ली के ओल्ड यमुना ब्रिज में यमुना नदी का जल स्तर 203.78 मीटर दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह 8 बजे नदी का जल स्तर 204.38 मीटर दर्ज किया गया। सामान्य तौर पर हथिनीकुंड बैराज में बहाव दर 352 क्यूसेक होता है लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी गई। 

पिछले साल 18-19 अगस्त को बहाव दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 के पार चला गया था। नदी के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत