1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IS के खिलाफ सबसे बड़ी छापेमारी, धर दबोचे 17 संदिग्ध आतंकी

IS के खिलाफ सबसे बड़ी छापेमारी, धर दबोचे 17 संदिग्ध आतंकी

 Written By: IANS
 Published : Jan 22, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Jan 22, 2016 11:14 pm IST

नई दिल्ली: भारत में आईएसआईएस के खिलाफ सबसे बड़ी छापेमारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक इंजीनियरिंग छात्र समेत 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया। कर्नाटक से छह, हैदराबाद से चार, मुंबई से तीन

is and nia- India TV Hindi
is and nia

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गय़ा है। इंद्रा नगर इलाके में एटीएस ने छापेमारी कर एक संदिग्ध आतंकी मोहम्मद अलीम को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले यूपी के ही  कुशीनगर में 2 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया था। शुक्रवार को दिन भर में ये 17 वां शिकंजा है।

भारत में आईएसआईएस के खिलाफ सबसे बड़ी छापेमारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक इंजीनियरिंग छात्र समेत 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया। कर्नाटक से छह, हैदराबाद से चार, मुंबई से तीन और यूपी के कुशीनगर से 2, लखनऊ से एक और पश्चिमी यूपी से एक शख्स पकड़ा गया।

कर्नाटक से छह लोगों को कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि इनमें से चार को बेंगलुरू और दो को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया। गृहमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं को बताया, "चार संदिग्धों को बेंगलुरू और बाकी दो को मैंगलोर व तुमकुर से गिरफ्तार किया गया।"

बेंगलुरू से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान आसिफ, अफजल, सईद व अहाद के रूप में हुई है। संदिग्ध नजमुल हुदा को मैंगलूर शहर के बाजपे उपनगर से गिरफ्तार किया गया। उस पर युवकों को आईएस में शामिल होने के लिए उकसाने का भी आरोप है। वह बेंगलुरू के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

वहीं, सईद मुजाहिद हुसैन(25) को कर्नाटक के तुमकुर शहर से गिरफ्तार किया गया। गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा, "राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) संदिग्धों से उनकी भूमिका व संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।"

यह गिरफ्तारी एनआईए द्वारा शहर में एक किराये के मकान और संदिग्धों के ठिकानों पर छापामारी के बाद की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत