1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, सहायक पुजारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

राम मंदिर की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, सहायक पुजारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 01:47 pm IST

अयोध्या में राम मंदिर के पूमि पूजन से पहले वह सुरक्षा में तैनात 16 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके अतिरिक्त मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

राम मंदिर की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, सहायक पुजारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव- India TV Hindi
राम मंदिर की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, सहायक पुजारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव Image Source : AP

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के पूमि पूजन से पहले वह सुरक्षा में तैनात 16 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके अतिरिक्त मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। 5 अगस्त को मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम निर्धारित है और उससे पहले मंदिर की सुरक्षा में लगे लोगों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय है। 5 अगस्त के दिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।

हालांकि, आपको बता दें कि कोरोना वायरस को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने भगवान राम के भक्तों से पहले ही अपील की है कि वह पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण के 'भूमिपूजन' कार्यक्रम के लिए अयोध्या न पहुंचें। ट्रस्ट ने भक्तों से इस कार्यक्रम को टेलीविजन पर देखने और शाम को दीप जलाने की अपील की है। ट्रस्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जुटना संभव नहीं होगा।

गौरतलब है कि अयोध्या में 5 अगस्त की तैयारियां तेज़ हो गई है। पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए गर्भ गृह पर भूमि पूजन होगा साथ में रामभक्तों के लिए नई अयोध्या तैयार की जा रही है। अयोध्या में घरों को एक रंग से पेंट किया जा रहा है साथ में दीवारों पर भगवान राम के जीवन से जुड़े चित्र पेंट किये जा रहे है। अयोध्या के साकेत महाविधालय से लेकर नयाघाट तक करीब 250 पेंटिंग बनाई जाएगी।

अयोध्या की दीवारों पर भक्तों को भगवान के बाल रूप से लेकर राजा रूप तक के दर्शन होंगे। पेंटिंग बनाने का काम शुरु हो गया है जो 3 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। अयोध्या की दीवारों पर भगवान राम से जुड़े सारे प्रसंग उकेरे जाएंगे। रामजन्मभूमि के अंदर भी टेंट लगाया जा रहा है, यहां एक ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। यही से पीएम मोदी 161 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 326 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

अयोध्या की तैयारियों का जायज़ा लेने आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में 4 और 5 तारीख को घरो में दीपक जलाने की तैयारी है। अयोध्या की सड़कों पर लाउडस्पीकर लगाए जा रहे है जिनमे राम भजन सुनाई दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे इस दौरान वे दोपहर 12 बजकर 15 मिनट राम मंदिर की पहली आधारशिला रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।