1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के संगम विहार में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के संगम विहार में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2020 08:09 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 08:09 am IST

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में मंगलवार को कथित तौर पर एक मामूली विवाद में 16 वर्षीय एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली के संगम विहार...- India TV Hindi
दिल्ली के संगम विहार में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में मंगलवार को कथित तौर पर एक मामूली विवाद में 16 वर्षीय एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने संगम विहार और देवली क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 22 वर्षीय फारूक के रूप में हुई है।

किशोर को मजीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘मृतक के भाई के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

ठाकुर ने बताया कि संगम विहार में अपराध स्थल से हथियार भी बरामद कर लिया गया। बाद में पता चला कि दोनों के बीच गली में ईंटों को रखने को लेकर विवाद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत