1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए कोरोना पॉजिटिव, कल सामने आए थे 41 मामले

दिल्ली के कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए कोरोना पॉजिटिव, कल सामने आए थे 41 मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 04:34 pm IST,  Updated : May 03, 2020 06:51 pm IST

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके की उस इमारत में जिसमें कल 41 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, आज 17 और लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है।

दिल्ली के कापसहेड़ा...- India TV Hindi
दिल्ली के कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए कोरोना पॉजिटिव, कल सामने आए थे 44 मामले

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके की उस इमारत में जिसमें कल 41 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, आज 17 और लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। बता दें कि 20 और 21 अप्रैल में जिन लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से पहले शनिवार को 41 लोग संक्रमित पाए गए थे। अब 17 और नए मामले सामने आए हैं और अभी सारे सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। आज प्रशासन ने इस इमारत से 100 लोगों के फिर से सैंपल लिए।

बता दें कि, 18 अप्रैल को इस इमारत में पहला केस सामने आया था। इसके बाद इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। कल रिपोर्ट आई तो 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बता दें कि, हरियाणा से सटा दिल्ली का कापसहेड़ा काफी सघन इलाका है।

जानकारी के मुताबिक, कापसहेड़ा में डीसी ऑफिस के पास ठेके वाली गली में सोनू यादव का मकान है, इसमें 18 अप्रैल को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। इलाके में सघन आबादी को देखते हुए प्रशासन ने इस बिल्डिंग को 19 अप्रैल को सील कर दिया था। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक किसी इलाके को सील तब किया जाता है जब वहां 3 से अधिक केस मिल जाएं, लेकिन यहां की आबादी को ध्यान में रखकर प्रशासन ने एक केस मिलने के बाद ही इमारत को सील कर दिया था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत