1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव: देह-व्यापार का भंडाफोड, 18 लोग गिरफ्तार

गुड़गांव: देह-व्यापार का भंडाफोड, 18 लोग गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Aug 24, 2015 10:32 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 10:32 pm IST

गुड़गांव: दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर स्थित एक स्थान पर सोमवार को पुलिस द्वारा मारे गए छापे में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इस रैकेट में कथित तौर पर 18 लोग शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर

गुड़गांव: देह-व्यापार...- India TV Hindi
गुड़गांव: देह-व्यापार का भंडाफोड, 18 लोग गिरफ्तार

गुड़गांव: दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर स्थित एक स्थान पर सोमवार को पुलिस द्वारा मारे गए छापे में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इस रैकेट में कथित तौर पर 18 लोग शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि वेश्यावृत्ति में शामिल होने के कारण 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 8 महिलाएं दिल्ली से हैं।

महिला पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर उमेश बाला के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने सोमवार को दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक पुल के नीचे एक स्थान पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा अनैतिक तस्करी अधिनियम की धारा 3,5,6 के तहत गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों में दिल्ली की 8 विवाहित महिलाएं (18-25 उम्र के बीच), उत्तर प्रदेश के पांच पुरुष, गुड़गांव के तीन और बिहार तथा उत्तराखंड के एक-एक पुरुष शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत