नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बदले का रक्तचरित्र का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरेआम एक लड़की की चाकूओं से गोदकर हत्या को अंजाम दिया गया। चौकाने वाली बात है कि हत्यारों की लिस्ट में एक परिवार के तीन लोगों के नाम है। मां और उसके दो बेटों ने मिलकर 19 साल की मिनाक्षी को मौत मार डाला।
नफरत के 35 वार!
सरेआम-सरेशाम 19 साल की मिनाक्षी को दौड़ा-दौड़ा कर चाकूओं के गोद दिया गया। मिनाक्षी जान बचाने के लिए भागती रही,मदद की गुहार लगती ही लेकिन किसी ने मिनाक्षी को बचाने की कोशिश नहीं की। मिनाक्षी को दुनिया की सबसे दर्दनाक मौत देने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके पडोसी है- नाम है- जयप्रकाश उर्फ सन्नी और उसका भाई इलू और उनकी मां शशि- रौंगटे खड़े कर देने वाली ये वारदात दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की है।
चश्मदीदों के मुताबिक गुरुवार की मीनाक्षी पर उस वक्त चाकुओं से हमला किया गया जब वो बाजार में सामान लेने गई थी,जयप्रकाश उर्फ सन्नी और उसका भाई इलू और उनकी मां शशि तीनों ने घेरकर मिनाक्षी का सरेआम चाकुओं से कत्ल कर डाला और जब लड़की की मां बचाने आई तो उस पर चाकुओं से हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया।
जाहिर है बेटों के साथ इस संगीन जुर्म में उसकी मां भी शामिल थी। वारदात के बाद से पूरे इलाके में खौफ देखा जा सकता है।
मिनाक्षी के घरवालों का आरोप है कि हत्या के पीछे बदले की कहानी है। दरअसल आरोपी सन्नी के खिलाफ मिनाक्षी ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। जिसके चलते आरोपी सन्नी को 15 दिन की जेल हुई थी-तभी से सन्नी और उसका परिवार मिनाक्षी को सबक सिखाने की ताक में था। चश्मदीदों के मुताबिक 16 जुलाई को हत्या से पहले भी आरोपियों ने मिनाक्षी के साथ छेड़छाड़ की थी।
आरोप के मुताबिक सन्नी और उसके भाई इलू ने इलाके की बहन-बेटियों का जीना दुभर कर रखा था- लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एक दिन छेड़छाड़ का ये मामला कत्ल तक पहुंच जाएगा।
पुलिस ने वारदात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की तफ्तीश में बदले की थ्योरी सामने आ रही है।