1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में दिल्ली की 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

गोवा में दिल्ली की 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

 Written By: Agency
 Published : Jun 04, 2015 06:37 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 06:39 am IST

पणजी: खुद को पुलिस की मादक पदार्थ निरोधक शाखा के अधिकारी बताने वाले पांच लोगों ने दिल्ली की दो महिलाओं का उत्तरी गोवा के अंजुना बीच के एक फ्लैट में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार

गोवा में दिल्ली की 2...- India TV Hindi
गोवा में दिल्ली की 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप

पणजी: खुद को पुलिस की मादक पदार्थ निरोधक शाखा के अधिकारी बताने वाले पांच लोगों ने दिल्ली की दो महिलाओं का उत्तरी गोवा के अंजुना बीच के एक फ्लैट में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और हमला किया।

बाईस और तीस साल की ये महिलाएं गोवा में छुट्टियां मनाने गई थीं और उन्होंने अंजुना बीच जाने के लिए टैक्सी किराये पर ली थी और आरोपियों ने उन्हें अरपोरा गांव में रोककर खुद को मादक पदार्थ निरोधक शाखा का अधिकारी बताया।

पुलिस अधीक्षक उमेश गांवकर ने कहा, ‘‘आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर टैक्सी रोकी जिसमें दो महिलाएं सोमवार की रात अंजुना की ओर जा रही थीं।’’

टैक्सी चालक की शिकायत पर पांचों आरोपियों को फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत